RISHABH PANT BIOGORAPHY

                                                            RISHABH PANT BIOGORAPHY

                                                                  ऋषभ पंत जीवन परिचय

प्रारंभिक जीवन और परिवार

ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज है और विकेटकीपर है  ऋषभ पंत का जन्म 4 अक्टूबर 1997 को उतराखंड  के हरिद्वार जिले में हुआ था। उनके पिताजी का नाम राजेंद्र पंत है और माताजी का नाम  सरोज पंत हैं। ऋषभ को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था और उन्होंने कम उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। उनके घरवालो ने भी उनको क्रिकेट खेलने के लिय बहुत  प्रोत्साहित किया।

क्रिकेट और शिक्षा

ऋषभ पंत की ने शिक्षा की  शुरुआत हरिद्वार के द इंडियन पब्लिक स्कूल में  हुई। क्रिकेट के प्रति उनका जुनून इतना गहरा था कि उन्होंने अपने खेल को निखारने के लिए दिल्ली आने का फैसला किया। उन्होंने क्रिकेट की बारीकियां सीखने के लिए सोनेट क्रिकेट अकादमी में दाखिला लिया जहां उनके कोच तरुण भारद्वाज ने उन्हें प्रशिक्षण दिया।

बहुत जल्द ही  ऋषभ पंत ने दिल्ली के कोच राजकुमार शर्मा  के मार्गदर्शन में आए  जो विराट कोहली के भी कोच रह चुके थे। इसके बाद उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के नेतृत्व में नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में भी ट्रेनिंग ली  जिसने उनके खेल में और निखार लाया।

घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन

ऋषभ पंत ने 2015 में दिल्ली की रणजी ट्रॉफी टीम में जगह बनाई और अपने शानदार प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा। 2016-17 रणजी सीजन में उन्होंने झारखंड के खिलाफ 308 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलकर इतिहास रच दिया और रणजी ट्रॉफी में तीहरा शतक बनाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने। उन्होंने इसी सीजन में 48 गेंदों में शतक जड़कर रणजी ट्रॉफी के सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

अंडर-19 वर्ल्ड कप और भारतीय टीम में एंट्री

ऋषभ पंत ने 2016 में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और नेपाल के खिलाफ मात्र 18 गेंदों में अर्धशतक जड़कर विश्व क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई। इसी प्रदर्शन के चलते उन्हें जल्द ही आईपीएल (IPL) 2016 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) ने 1.9 करोड़ में खरीदा।

उनकी आक्रामक बल्लेबाजी को देखते हुए उन्हें 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया। हालांकि, उस मैच में उन्हें ज्यादा मौका नहीं मिला, लेकिन वे धीरे-धीरे टीम का अहम हिस्सा बनते चले गए।

आईपीएल में प्रदर्शन

ऋषभ पंत को IPL में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है। उन्होंने 2018 आईपीएल सीजन में 684 रन बनाए और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल रहे। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 128 रन की नाबाद पारी* उनकी सबसे बेहतरीन पारियों में से एक मानी जाती है। उनके प्रदर्शन के कारण उन्हें दिल्ली कैपिटल्स टीम का कप्तान भी बनाया गया।

टेस्ट क्रिकेट में धमाकेदार एंट्री

ऋषभ पंत ने 18 अगस्त 2018 को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। अपने तीसरे ही टेस्ट मैच में, उन्होंने इंग्लैंड में शतक लगाकर (114 रन) इतिहास रच दिया। वे इंग्लैंड में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने।

इसके बाद  2018-19 ऑस्ट्रेलिया दौरे में उन्होंने 159 रन की ऐतिहासिक पारी खेली  और ऑस्ट्रेलिया में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने। उनकी इस पारी ने भारत को पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतने में मदद की।

गाबा टेस्ट और भारतीय क्रिकेट में योगदान

2021 में ऋषभ पंत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन के गाबा टेस्ट में नाबाद 89 रन बनाकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाई। इस पारी को भारतीय क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारियों में से एक माना जाता है। उनकी इस शानदार पारी ने उन्हें भारतीय क्रिकेट का सुपरस्टार बना दिया।

इन्होंने जबरदस्त इच्छाशक्ति के साथ रिकवरी की और वापसी की तैयारी में जुट गए।

उपलब्धियां और रिकॉर्ड

  1. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर
  2. IPL में एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर (2018)
  3. गाबा टेस्ट में भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले खिलाड़ी
  4. रणजी ट्रॉफी में सबसे तेज शतक (48 गेंदों में)
  5. IPL में दिल्ली कैपिटल्स के सबसे सफल कप्तानों में से एक       

 

 

RISHABH PANT BIOGORAPHY

Leave a Comment